समीरपुर में तीन लोगों ने पीट दिया व्‍यक्ति, उंगली तोड़ी

--Advertisement--

Image

काँगड़ा-राजीव जस्वाल

पुलिस थाना गगल के तहत पड़ते समीपुर क्षेत्र में तीन लोगों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की और उनकी उंगली तोड़ दी। इस संबंध में पुलिस ने गगल थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता प्रवीण कुमार निवासी समीरपुर ने अपनी शिकायत में कहा कि वह 15 अगस्त के दिन अपने घर के पास किसी काम से जा रहा था।

इस दौरान उनके पड़ोसी हरि सिंह, बिट्टू राम व श्याम कुमार तीनों निवासी समीरपुर उसके साथ अकारण बहस करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो तीनों ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान उन लोगों ने प्रवीन कुमार की उंगली ही तोड़ दी है।

उधर डीएसपी कांगड़ा सुनील राणा ने बताया कि प्रवीन कुमार की शिकायत पर तीनों आरोपितों के खिलाफ आइपीसी की धारा 452, 323 व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा तीनों आरोपितों को थाने में बुलाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मिसाइलों के बीच भारत को ‘राहत की गारंटी’! ईरान ने खोला होर्मुज, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

हिमखबर डेस्क ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी तनाव के 27वें दिन...

इजरायली हमले में ईरानी नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी की मौत

हिमखबर डेस्क इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने गुरुवार को...

हिमाचल सरकार का फैसला: त्रियुंड में अब कैंपिंग और ट्रैकिंग पर देना होगा शुल्क, लागू हुए नए नियम

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध...

विधानसभा में चूक, ODI लिस्ट में गलती से डाल दिया अधिकारी का नाम

हिमखबर डेस्क संदिग्ध सत्यनिष्ठा यानी आफिसर ऑन डाउटफुल इंटीग्रिटी वाले...