नूरपुर अस्‍पताल के महिला वार्ड में घुस गया व्‍यक्ति, सरकारी संपत्ति को भी पहुंचाया नुकसान

--Advertisement--

Image

नूरपुर-देवांश राजपूत

पुलिस थाना नूरपुर की टीम ने शहर के एक व्यक्ति काली राम के खिलाफ स्‍थानीय सिविल अस्पताल में सरकारी संपति को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक काली राम निवासी नूरपुर सिविल अस्पताल नूरपुर में आया। अस्पताल में तो पहुंचा वहां वह महिला वार्ड में घुसने की कोशिश करने लगा। यह देखकर सुरक्षा कर्मियों और अस्पताल स्टाफ ने उसे रोकने की कोशिश की। उसे महिला वार्ड में जाने से रोकने से नाराज होकर काली राम ने अस्पताल में लगे शीशे को तोड़ दिया और अस्पताल में हंगामा करने लगा।

इस पर अस्पताल प्रशासन ने पुलिस थाना नूरपुर को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लिया। उधर डीएसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोपित काली राम के खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 504 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...