कांगड़ा हवाई अड्डे व मंदिरों में बढ़ाई सुरक्षा, एयरपोर्ट में यात्री के अलावा किसी को भी नहीं मिलेगी एंट्री

--Advertisement--

Image

काँगड़ा-राजीव जस्वाल

स्वतंत्रता दिवस के जश्‍न में किसी तरह की कोई बाधा न बने। सभी देशवासी व प्रदेशवासी शांतिपूर्ण व सुरक्षित ढंग से इस दिवस को मना सकें, इसके लिए हर तरह से चौकसी बरती जा रही है। जहां देश भर की सुरक्षा एजेंसियां व पुलिस सतर्कता बरत रही है। वहीं गगल हवाई अड्डे की सुरक्षा के चलते कुछ फैसले लिए गए हैं, जिसमें यात्रियों को छोड़ने आने व जाने वाले आंगतुकों को एयरपोर्ट के भीतर प्रवेश की अनुमति पर रोक लगी दी है। यह रोक व प्रतिबंध स्वतंत्रता दिवस के एक सप्ताह के बाद भी जारी रहेगी।

बीते दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य नेताओं को आ रही धमकियों के चलते जहां पुलिस चुस्त दुरुस्त है। वहीं महत्वपूर्ण स्थानों पर भी पुलिस व गुप्तचर एजेंसियों ने अपनी निगरानी बढ़ाई है।

इन दिनों चल रहे श्रावण अष्टमी मेलों में भी आरटीपीसीआर व कोविड-19 नियमों व टेस्ट के बिना श्रद्धालुओं को भी दर्शनों की इजाजत नहीं दी जा रही है। कई बैरंग लौटे हैं। कांगड़ा के शक्तिपीठों में भी पुलिस ने अपनी चौकसी बढ़ाई हुई है और हर आने जाने वाले पर पुलिस अपनी तेज नजर रख रही है।

यह बोले गगल एयरपोर्ट के निदेशक

गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट के निदेशक किशोर शर्मा ने बताया 15 अगस्त के कारण सुरक्षा के दृष्टिगत हवाई अड्डे पर यात्रियों को छोड़ने या लेने आने वाले आंगतुकों की एयरपोर्ट के भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि यह प्रतिबंध स्वतंत्रता दिवस के बाद  एक सप्ताह तक जारी रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...