शिमला: ढाई साल की मासूम के साथ दुष्‍कर्म

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

जिला शिमला के उपमंडल चौपाल के नेरवा में ढाई साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोस में ही रहने वाले लड़के ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नेरवा थाने में मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद फरार हुए आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपित अभी स्कूली छात्र है। पुलिस आरोपित की आयु को सत्यापित कर रही है कि वह नाबालिग तो नहीं है। पीडि़ता की मां ने नेरवा थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस को दी शिकायत में  पीडि़ता की मां ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला आरोपित खेलने के बहाने मासूम को घर के पास खेत में ले गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां वहां पहुंची, तो आरोपित फरार हो गया।

जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी आयु के दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं। पीडि़त बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर आईपीसी की धारा 376 व पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...