धर्मशाला में दिव्यांगों के लिए तैयार हुआ पहला ऑल एबिलिटी पार्क

--Advertisement--

Image

स्मार्ट सिटी धर्मशाला में पहला ऑल एबिलिटी पार्क तैयार हो गया है।दिव्यांगों के लिए बनाए गए इस पार्क का निर्माण नगर निगम धर्मशाला ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत करवाया है। इस पार्क में जहां दिव्यांगों के लिए विशेष झूले लगाए गए हैं

धर्मशाला, राजीव जस्वाल

स्मार्ट सिटी धर्मशाला में पहला ऑल एबिलिटी पार्क तैयार हो गया है।दिव्यांगों के लिए बनाए गए इस पार्क का निर्माण नगर निगम धर्मशाला ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत करवाया है। इस पार्क में जहां दिव्यांगों के लिए विशेष झूले लगाए गए हैं, वहीं दीवारों पर भी कलाकृतियां उकेरी गई हैं, जोकि हर किसी के लिए आकर्षण बनी हुई हैं।

इस ऑल एबिलिटी पार्क पर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 26 लाख रुपये की धनराशि खर्च की गई है। ये पार्क वार्ड नंबर सात यानी सचिवालय में बनाया गया है। इस तरह के पार्क अन्य वार्डों में भी बनाए जाने की नगर निगम की योजना है।

क्या है ऑल एबिलिटी पार्क

ऑल एबिलिटी पार्क दिव्यांग बच्चों के लिए होता है। जिसमें उनके मनोरंजन व खेलने के उपकरण स्थापित किए गए हैं। इन उपकरणों में वॉक-वे, विभिन्न आकर्षित करने वाले झूलों सहित अन्य उपकरण भी स्थापित होते हैं।

महापौर ने किया निरीक्षण

नगर निगम धर्मशाला के महापौर ओंकार सिंह नैहरिया ने स्वयं वार्ड सात में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बनाए गए एबिलिटी पार्क का निरीक्षण किया है और इस पार्क में दिव्यांगों को दी जाने वाली सुविधाओं का भी अवलोकन किया गया है। इस पार्क में दिव्यांग बच्चों के खेलने व उनके मनोरंजन को लेकर कई उपकरण स्थापित किए गए हैं।

नगर निगम धर्मशाला के  महापौर ओंकार नैहरिया ने कहा कि शहर में पहला एबिलिटी पार्क तैयार कर दिया गया है। जिसे जल्द ही दिव्यांग बच्चों के लिए खोल दिया जाएगा। इस पार्क में विभिन्न कलाकृतियां उकेरी गई हैं, ताकि ये आकर्षित बने और लोगों को अपनी ओर खींचें।

सीइओ एवं एमडी धर्मशाला स्मार्ट सिटी लिमिटेड प्रदीप ठाकुर ने कहा कि धर्मशाला में दिव्यांगों के लिए एबिलिटी पार्क का निर्माण स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत किया गया है। इस पार्क के निर्माण पर 26 लाख रुपये की धनराशि खर्च की गई है। इस पार्क की विशेषता यह है कि इसमें हाथों से विभिन्न कलाकृतियां भी उकेरी गई है, जिससे ये लोगों को भी आकर्षित करेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...