धर्मशाला कॉलेज में दाख़िले 26 जुलाई से

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जस्वाल

राजकीय स्नातकोत्तर डिग्री महाविद्यालय, धर्मशाला के प्राचार्य डॉ. राजेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि महाविद्यालय, धर्मशाला में 26 जुलाई से सभी संकायों के प्रथम वर्ष में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आरम्भ हो जाएगी।

इच्छुक छात्र महाविद्यालय की वैबसाइट http://www.gcdharamshala.in/ पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

डॉ. शर्मा ने दाख़िला लेने के इच्छुक सभी विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि वह ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते समय अपने सम्बन्धित विषयों के कम्बीनेशन का पूर्ण ध्यान रखें। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया बी.ए., बी.एससी., बीकॉम, बी.बी.ए., बायो टैक एवं बी.वॉक. कोर्स के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आरम्भ होगी।

इच्छुक छात्र महाविद्यालय की वैबसाइट पर उपलब्ध सूची के आधार पर तीन विकल्पों का चयन कर सकते हैं। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से सावधानीपूर्वक विकल्प चुनने का आग्रह किया है, क्योंकि छात्र द्वारा चयनित प्रथम विषयों के आधार पर मैरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए छात्र धर्मशाला महाविद्यालय की वैबसाइट http://www.gcdharamshala.in/ देख सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...