
धर्मशाला, राजीव जस्वाल
नगर निगम धर्मशाला में ठेकेदारों को अवार्ड हुए कार्यों को शीघ्र शुरू करवाने के निर्देश विधायक विशाल नैहरिया ने दिए हैं! शनिवार को नगर निगम धर्मशाला में पार्षदों और अधिकारीयों के साथ विधायक विशाल नैहरिया ने बैठक की!
बैठक में नगर निगम अधिकारियों को ऐसे ठेकदारों को सूचि बनाने की नर्देश जारी किये, जिन्हें नगर निगम से कार्य अलॉट हुए लंबा समय हो गया है, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं कर पाए हैं! ऐसे कार्यों को सूचि तेयार कर इन कार्यों को शीघ्र शुरू करवाया जायेगा, जिससे कि शहर की जनता को लाभ मिल सके!
इसके आलावा विधायक विशाल नैहरिया ने सभी पार्षदों से अपने-आपने वार्ड की प्राथमिकतायें मांगी! पार्षदों से मिलने बाली प्राथमिकता के आधार पर वार्ड में काम किया जायेगा!
बैठक में विधायक विशाल नैहरिया ने कहा कि नगर निगम एरिया में कई स्थानों से यह शिकायत आ रही है कि ठेकेदार को काम तो अलॉट हो गया है, लेकिन लम्बे समय से कार्य शुरू नही हो पाया है! इससे जहां लोगों को मिलने वाले लाभ से वह वंचित रह रहे हैं!
वहीँ विकास कार्यों की लागत भी बढ़ रही है! इसलिए नगर निगम धर्मशाला में लंबित कार्यों को शीघ्र शुरू करवाकर उन्हें पूरा किया जायेगा!
बैठल में नगर निगम महापौर ओंकार नैहरिया, उप महापौर श्री सर्वचंद गलोटिया, नगर निगम आयुक्त श्री प्रदीप ठाकुर, वार्ड नम्बर एक से पार्षद श्रीमति रेखा शर्मा, वर नम्बर –दो से पार्षद श्रीमति मोनिका पठानिया, वार्ड नम्बर -5 पार्षद श्रीमति राजकुमारी, वार्ड नम्बर-6 पार्षद श्रीमति तजेंद्र कौर, वार्ड नम्बर-7 पार्षद श्रीमति संतोष शर्मा, वार्ड नम्बर -8 पार्षद श्री अनुज धीमान, वार्ड नम्बर-14 पार्षद श्रीमति किरण कुमारी, वार्ड नम्बर -17 पार्षद श्रीमती डिंपल शर्मा शामिल रहीं!
