पुलिस थाना रक्कड़ की टीम ने स्कॉर्पियो गाड़ी से 41 पेटी देसी शराब बरामद करने में सफलता हासिल की

--Advertisement--

Image

रक्कड़, आशीष कुमार

पुलिस थाना रक्कड़ की टीम ने स्कॉर्पियो गाड़ी से 41 पेटी देसी शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने अर्जुन सिंह पुत्र लेखराज गांव कठियाड़ी तहसील अम्ब जिला ऊना के विरुद्ध मामला दर्ज कर पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक मनियाला गांव में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान कालेश्वर की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो गाडी को रुकने का इशारा किया परंतु चालक गाड़ी को लेकर भागने की कोशिश करने लगा।

जिस पर पुलिस को चालक की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया गया। इस दौरान जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो करीब 41 पेटी (492 बोतल) देसी शराब बरामद हुई।

पुलिस थाना रक्कड़ ने इस खबर की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...