कुल्‍लू के आनी में बादल फटने से भारी नुकसान, बाढ़ में बह गई गाड़‍ियां और खेत

--Advertisement--

Image

कुल्लू, आदित्य

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्‍लू में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। आनी विकास खंड की बुछैर पंचायत के खादवी और तराला गांवों में शनिवार सुबह बादल फटा। बादल फटने से आई बाढ़ के कारण भारी नुकसान हुआ है, दो वाहन भी बाढ़ की चपेट में आकर बह गए।

इसके अलावा खादवी, सरट और तराला गांव में भारी नुकसान हुआ है, जबकि संवासर के पास गुगरा-जाओं-तराला मार्ग भी अवरुद्ध हो गया है। बुछैर पंचायत के उपप्रधान भूप सिंह ने बताया गांव में बादल फटने से बाद लोगों के सेब के बागीचों, जमीनों, मकानों को नुकसान पहुंचा है।

वहीं इस बारे में तहसीलदार आनी दलीप शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम मौके की ओर रवाना हो गई है, जो नुकसान का आकलन कर  रिपोर्ट तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि वह खुद भी मौके की ओर रवाना हो रहे हैं।

अचानक ऊंचाई वाले क्षेत्र की ओर से पानी का तेज बहाव आ गया। इस कारण लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। हालांकि लोग समय रहते सुरक्षित जगह शिफ्ट हो गए, अन्‍यथा जानी नुकसान भी हो सकता था। घर के पास सड़क किनारे खड़ी की गाडि़यां भी बाढ़ की चपेट में आकर बह गईं।

सेब व अन्‍य फलों के बगीचों को भी भारी नुकसान हुआ है। किसानों के खेत पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। खेतों ने नालाें का रूप ले लिया है। इससके अलावा खेतों में खड़ी फसल का नामोनिशान नहीं बचा है। लोगों को भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन के मौके पर पहुंचने के बाद ही नुकसान के सही आंकडे़ की जानकारी मिल सकेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...