व्‍यक्ति ने दो बच्‍चों की मां का किया अपहरण, पीडि़त प‍ति लगा रहा न्‍याय की गुहार

--Advertisement--

Image

बैहना गांव से दो बच्चों की मां का अपहरण कर लिया गया है। महिला के पति व सास ने साथ लगते गांव के एक व्यक्ति पर अपहरण का आरोप लगाया है। महिला के पति ने उपायुक्त मंडी से मिल कर न्याय की गुहार लगाई है।

सुंदरनगर, व्यूरो

सुंदरनगर उपमंडल के बैहना गांव से दो बच्चों की मां का अपहरण कर लिया गया है। महिला के पति व सास ने साथ लगते गांव के एक व्यक्ति पर अपहरण का आरोप लगाया है। महिला के पति ने उपायुक्त मंडी से मिल कर न्याय की गुहार लगाई है।

बृज लाल ने उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में बताया कि उसकी शादी किरणा देवी से हिंदू रीति रिवाज से हुई है। उनका चार साल व डेढ़ साल के दो बेटे हैं। करीब तीन माह पहले 28 अप्रैल को जामला के रहने वाले एक व्यक्ति ने उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया है। इसकी शिकायत सुंदरनगर पुलिस थाना में करवाई गई। पुलिस की ओर से मांगे सभी दस्तावेज दिए गए। बावजूद इसके उसे न्याय नहीं मिल पाया है।

अखिल भारतीय दलित पिछड़ा व अल्पसंख्यक वर्ग परिषद के महासचिव व प्रवक्ता चमन राही, राज्य संयोजक सनी तथा जिला उपाध्यक्ष शशि कांत ने बताया कि महिला का अपहरण करने वाले व्यक्ति का संबंध प्रभावशाली व्यक्तियों से है। घर में  बच्चों का मां के बिना बुरा हाल है।

महिला का अपहरण करने वाले व्यक्ति तथा परिवार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाकर पीडि़त पति व बच्चों को न्याय प्रदान किया जाए। पीडि़त पति व बच्चों को न्याय देने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने शिकायत की प्रति जिला पुलिस अधीक्षक को भी प्रेषित कर न्याय का आग्रह किया है।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...