पुलिस देख भागा कार चालक, पकड़े जाने पर बरामद हुई शराब

--Advertisement--

Image

व्यूरो, रिपोर्ट

कंडाघाट पुलिस ने नाके के दौरान एक कार से 12 बोतलें अंग्रेजी शराब की बरामद की हैं। मंगलवार रात्रि को कंडाघाट पुलिस ने बस स्टैंड कंडाघाट पर नाका लगाया हुआ था व पंजाब, हरियाणा से आने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही थी।

इस दौरान सोलन की तरफ से आ रहे वाहन को जब पुलिस ने रोकने का इशारा किया, तो चालक नहीं रुका और वाहन को शिमला की तरफ ले भागा, लेकिन कुछ दूरी पर जाम लगे होने के कारण यह वाहन जाम में फंस गया व पुलिस ने चालक को पकड़ लिया।

इस दौरान वाहन की तलाशी लेने पर इसमें 12 बोतले अंग्रेजी की बरामद हुईं। जिसके बाद पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...