मंडी में पंजाब के पर्यटकों ने लहूलुहान किया युवक, पुलिस ने दर्ज किया मामला

--Advertisement--

Image

मंडी, नरेश कुमार

पर्यटन नगरी मनाली में घूमने आए पंजाब के पर्यटकों ने एक बार फिर मंडी में मारपीट कर गुंडागर्दी की वारदात को अंजाम दिया है। गत मंगलवार रात को पुलिस चौकी कमांद से 300 मीटर की दूरी पर चार पर्यटकों ने स्थानीय युवक के साथ मारपीट कर उसे लहूलुहान कर दिया। इन चार पर्यटकों में दो पंजाब और दो हमीरपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में नांडी निवासी भास्कर शर्मा ने बताया कि कमांद सड़क पर पशुओं से भरी गाड़ी को चेक करने के लिए जैसे ही वे गाड़ी के पास गए, तो उतने में मनाली से लौट रहे चार युवकों ने पास देने को लेकर बहस शुरू कर दी।

जब उन्होंने इन युवकों को समझाने की कोशिश की, तो उन्होंने गाली गलौज कर उन्हें मारना पीटना शुरू कर दिया और उसकी गाड़ी की चाबी लेकर भी फरार हो गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...