जलशक्ति विभाग में होगी 535 कर्मचारियों की भर्ती, पैरा वर्कर पॉलिसी के तहत होगी तैनाती

--Advertisement--

Image

कुल्लू/मंडी, नरेश कुमार/आदित्य

जलशक्ति विभाग में मंडी व कुल्लू जिला के युवाओं के लिए नौकरी का मौका है। दोनों जिलों में पैरा वर्कर पॉलिसी के तहत 535 पद पैरा पंप आपरेटर, पैरा फीटर और मल्टीपर्पस वर्कर के भरे जाने हैं।

सरकार से इसकी अनुमति मिलने के बाद विभाग ने भर्ती की आगामी तैयार शुरू कर दी है। मंडी जिला के सुंदरनगर सर्कल के तहत आने वाले छह डिविजनों में 117 पंप ऑपरेटर, 25 पैरा फीटर और 393 मल्टीपर्पस वर्कर रखे जाने हैं।

इसी तरह कुल्लू सर्कल के चार उपमंडलों के तहत 38 पंप आपरेटर, नौ पैरा फीटर, 73 मल्टीपर्पस वर्करों की नियुक्ति की जानी है। सरकार की ओर से इसके लिए संबंधित अधिकारियों को नियमों के अनुसार जल्द कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं।

आगामी दिनों में संबंधित एक्सइएन इस भर्ती प्रक्रिया को आरंभ करेंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के पूरा होने से युवाओं को तो रोजगार मिलेगा ही साथ में साथ में विभाग का भार भी कम होगा। एक्सइएन विवेक हाजरी ने बताया कि जल्द ही भर्ती प्रक्रिया संबंधित कार्रवाई को आरंभ किया जाएगा।

मंडी जिला में होने वाली भर्ती 

डिविजन, पैरा ऑपरेटर, पैरा फीटर, मल्टीपर्पस वर्कर

सुंदरनगर, 33, 5, 63

मंडी, 25, 3, 122

बग्गी, 29, 7, 80

पद्धर, 10, 3, 35

करसोग, 10, 4, 43

थुनाग, 10, 3, 50

कुल, 117, 25, 393

कुल्‍लू जिला में होने वाली भर्ती

डिविजन, पैरा ऑपरेटर, पैरा फीटर, मल्टीपर्पस वर्कर

आनी, 8, 4, 29

केलंग, 5, 0, 7

कुल्लू-1, 10, 3, 23

कुल्लू-2, 15, 2, 14

कुल्ल, 38, 9, 73

क्‍या कहते हैं अधिकारी

जलशक्ति विभाग मंडी के मुख्य अभियंता ई. धर्मेंद्र गिल ने कहा सरकार की ओर से मंडी व कुल्लू जिला में तीन विभिन्न पदों के लिए भर्ती की जानी है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आगामी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

1 COMMENT

Comments are closed.

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...