आईपीएच विभाग द्वारा बिछाई गई सीवरेज लाइन पर शहरवासियों ने उठाए सवाल

--Advertisement--

Image

पूरे शहर में कनेक्शन होने से पहले ही सीवरेज लाइन जगह-जगह से होने लगी है लीक, पूरे नालागढ़ शहर में सीवरेज लाइन के पानी के कारण गंदगी का माहौल, बीमारी फैलने का बना हुआ है खतरा, करीबन 21 करोड होते नजर आ रहे हैं बर्बाद, शहरवासियों ने एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर को शिकायत देकर की सीवरेज लाइन को सही करवाने की मांग

नालागढ़, सुभाष चंदेल 

 

प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत नालागढ़ शहर में आईपीएच विभाग द्वारा करीबन 21 करोड की लागत से सीवरेज लाइन बिछाई गई है और अब सीवरेज लाइन में कनेक्शन होने भी शुरू हो चुके हैं लेकिन अभी पूरे शहर के घरों के कनेक्शन नहीं हुए हैं .

 

उसके पहले ही सीवरेज लाइन जगह-जगह से लीक होनी शुरू हो चुकी है इसी के चलते शहर वासियों में खासा रोष देखा जा रहा है और शहर वसियों ने एकत्रित होकर एसडीएम नालागढ़ को शिकायत देकर आईपीएच विभाग से सीवरेज लाइन को ठीक करवाने की मांग उठाई है इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए एसडीएम महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा है कि लोगों की उनके पास शिकायत आई है और उन्होंने एक्सईएन आईपीएच को जल्द सीवरेज लाइन ठीक करने के निर्देश दे दिए हैं।

 

आपको बता दें कि करीबन ₹21 करोड़ रुपये खर्च करके आईपीएच विभाग द्वारा पूरे शहर वासियों को गंदे पानी से निजात दिलाने के लिए सीवरेज लाइन बिछाई गई है और अभी सीवरेज लाइन में करीबन 400 घरों के ही कनेक्शन हुए हैं बाकी 21 सौ से ज्यादा घरों के कनेक्शन अभी होने बाकी है।

 

पूरे शहर के सीवरेज लाइन के कनेक्शन होने के पहले ही अब सीवरेज लाइन जगह-जगह से लीक होनी शुरू हो चुकी है जिसके चलते शहरवासियों में खासा रोष देखा जा रहा है शहरवासियों द्वारा कहा जा रहा है कि आईपीएच विभाग द्वारा सीवरेज लाइन को सही ढंग से नहीं बनाया गया है जिसके चलते सिविल लाइन शुरू होने से पहले ही जगह-जगह से लीक हो रही है शहर वासियों ने आईपीएच विभाग पर सीवरेज लाइन में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं लोगों ने एसडीएम नालागढ़ को शिकायत देकर सीवरेज लाइन को जल्द दुरुस्त करवाने की मांग उठाई है।

 

आपको बता दें कि शहर वासियों का आरोप है कि करीबन 21 करोड़ सीवरेज लाइन पर खर्च किए गए बर्बाद होते नजर आ रहे हैं क्योंकि कुछ घरों के कनैक्शन लगाने के बावजूद ही सीवरेज लाइन जगह-जगह से लीक हो रही है और अभी तो पूरे शहर के घरों के कनेक्शन भी सीवरेज लाइन से नहीं जुड़े हैं.

 

करीब 400 घरों के ही कनेक्शन सीवरेज लाइन से जुड़े हैं और सीवरेज लाइन शुरू होने से पहले ही जगह-जगह से लीक होने शुरू हो चुकी है और जो भी आईपीएच विभाग द्वारा शहर में चेंबर रखें हुए हैं वह हर जगह से लीक हो रहे हैं शहर वासियों ने आईपीएच विभाग के अधिकारियों एवं एसडीएम को शिकायत देकर जल्द दुरुस्त करवाने की मांग उठाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 7 मार्च से बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में चल रहे सूखे दौर के...

शादीशुदा महिला दो दिनों से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के जटेर गांव की एक विवाहिता...

अवैध खनन माफिया के खिलाफ कसा शिकंजा, इंदौरा व रे में जब्त किए गए 4 वाहन

नूरपुर - स्वर्ण राणा  पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत अवैध...