पठानकोट से जोगिंदर नगर की ओर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का गुलेर स्टेशन पर ना रुकने के कारण लोगों में भारी रोष

--Advertisement--

Image

गुलेर, शीतल शर्मा

 

पठानकोट से जोगिंदर नगर की तरफ जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन जोकि कुछ दिन पूर्व तक गुलेर स्टेशन पर रूकती थी परंतु पिछले 2 दिनों से गुलेर रेलवे स्टेशन पर ना रुकने के कारण स्थानीय निवासियों में इस बात को लेकर भारी रोष है । स्थानीय निवासियों ने आज गुलेर स्टेशन पर इकट्ठा होकर इस बात को लेकर अपना रोष प्रकट किया ।

 

उन्होंने इस दौरान एक्सप्रेस गाड़ी को गुलेर स्टेशन पर रुकने के लिए जीएम नॉर्दन रेलवे रेल मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर को इस बारे में एक प्रार्थना पत्र भी भेजा। इस दौरान स्थानीय निवासी व अधिवक्ता शिवेंद्र सैनी ने बताया कि पठानकोट से जोगिंदर नगर नैरो गेज रेलवे ट्रैक पर स्थित गुलेर रेलवे स्टेशन आसपास के लगभग 15 गांवों के लगभग 25000 निवासियों को रेल सुविधा से जोड़ता है परंतु गुलेर स्टेशन पर पिछले 2 दिनों से एक्सप्रेस ट्रेन के खड़े हैं ना होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।

 

जिसे लेकर आज उन्होंने गुलेर स्टेशन पर इकट्ठा होकर एक्सप्रेस ट्रेन को इस स्टेशन पर रुकवाने के लिए संबंधित अधिकारियों व माननीय सांसद तथा रेल मंत्री को लोगों द्वारा हस्ताक्षरित किया गया प्रार्थना पत्र भेजा है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...