45 वर्ष ये अधिक आयुवर्ग के 13952 का हुआ कोविड टीकाकरण: डीसी

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, 05 जुलाई। राजीव जस्वाल

 

शनिवार को कांगड़ा जिला में 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग तथा फ्रंटलाइन वर्कर्स के 13952 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई है। इस के लिए जिला में 104 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए थे। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त डा निपुण जिंदल बताया कि कांगड़ा जिला में सभी नागरिकों को कोविड वैक्सीन उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि टीकाकरण केंद्रों में स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा शिक्षकों तथा आयुर्वेदिक कर्मचारियों की सेवाएं भी लेने के निर्देश दिए गए हैं इस के साथ ही टीकाकरण केंद्रों के लिए खुली जगह भी उपलब्ध करवाई जा रही है ताकि सामाजिक दूरी की अनुपालना भी सुनिश्चित की जा सके।
 

उन्होंने कहा कि सभी लोगों को टीकाकरण की सुविधा मिले इस के लिए भी कारगर कदम उठाए गए हैं तथा जिला स्तर पर भी टीकाकरण अभियान की सुचारू मानिटरिंग सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर लोगों को बिना स्टाल बुकिंग के भी टीकाकरण की व्यवस्था की गई है ताकि किसी को भी टीकाकरण अभियान में भाग लेने की दिक्कत नहीं आए।
 

उन्होंने कहा कि 45 वर्ष से ज्यादा आयुवर्ग के लिए नौ जुलाई तक नियमित तौर पर टीकाकरण की सुविधा मिलेगी। रविवार के दिन टीकाकरण सत्र नहीं होगा जबकि अन्य छुट्टियों के दिन टीकाकरण अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान के तहत लोगों को भी डोज लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है इस के लिए पंचायत स्तर पर कोविड प्रबंधन टास्क फोर्स भी गठित की गई है।

 

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि कोविड से निपटने के लिए सरकार तथा प्रशासन कारगर कदम उठा रहा है तथा इसमें आम जनमानस का सहयोग भी जरूरी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 7 मार्च से बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में चल रहे सूखे दौर के...

शादीशुदा महिला दो दिनों से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के जटेर गांव की एक विवाहिता...

अवैध खनन माफिया के खिलाफ कसा शिकंजा, इंदौरा व रे में जब्त किए गए 4 वाहन

नूरपुर - स्वर्ण राणा  पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत अवैध...