डलहौजी में दो व्यक्तियों से पुलिस ने बरामद की चरस

--Advertisement--

Image

डलहौजी, धर्म नेगी

 

पुलिस विभाग और नारकोटिक्स विभाग की सख्ती के बावजूद भी नशे का व्यापार करने वाले तस्कर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में कल रात को भी जिला चंबा के तीसा थाना के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र जसोरगढ़ में स्टेट नारकोटिक्स क्राइम कंट्रोल की टीम ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 2 किलो 52 ग्राम चरस बरामद की गई।

 

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए नारकोटिक्स क्राइम कंट्रोल की टीम के एएसआई करतार सिंह ने बताया कि उनके नेतृत्व में उनकी टीम जसोरगढ़ क्षेत्र में पेट्रोलिंग पर थी। रात को करीब 3ः00 बजे जीरो पॉइंट जसोरगढ़ में स्थित रेन शेल्टर में उन्होंने दो व्यक्तियों को संदिग्ध परिस्थितियों में बैठे देखा तो उनसे पूछताछ की गई और उनके बैग की तलाशी ली गई। उनके बैग में से 2 किलो 52 ग्राम चरस बरामद की गई, जिस पर कार्रवाई करते हुए इन दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

दोनों व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत इन पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। दोनों आरोपियों की पहचान नारायण सिंह निवासी ग्राम कंडोग तहसील चुराह जिला चंबा और कर्म सिंह निवासी गांव ढिडवास तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई है।

 

नारकोटिक्स विभाग की इस टीम में एएसआई करतार सिंह के साथ पुलिस स्टेशन नकरोड़ के इंचार्ज एएसआई पुष्पेंद्र सिंह और नारकोटिक्स विभाग के हेड कांस्टेबल विक्रांत कालिया, मोहम्मद असलम, मनोहर लाल व संजय कुमार शामिल थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...