मांझी खड्ड के पानी पर घमासान

--Advertisement--

Image

जलशक्ति विभाग धर्मशाला शहर को निकाल रहा छह इंच की पाइप,किसान सभा के बैनर तले विरोध में उतरे लोग, खड्ड से निकलती हैं छोटी-बड़ी 102 कूहलें, हजारों हेक्टेयर जमीन की सिंचाई पर मंडराएगा संकट, हाइड्रो प्रोजेक्टों से पहले ही पड़ चुका है जलस्तर पर असर 

धर्मशाला, राजीव जसबाल 

 

नदियों व नालों के पहाड़ी राज्य प्रदेश के जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला में पानी को लेकर घमासान छिड़ गया है। ग्रामीणों ने धर्मशाला शहर को पेयजल योजना के तहत पानी ले जाने को लेकर आवाज बुंलद कर दी है।

 

जल शक्ति विभाग मंडल धर्मशाला के तहत पड़ते क्षेत्र की मांझी खड्ड से धर्मशाला के लिए ले जाए जा रहे पानी के विरोध में रविवार को किसान सभा और स्थानीय लोगों ने इस पेयजल योजना के स्रोत का निरीक्षण किया।

 

किसान सभा के ब्लॉक अध्यक्ष धनवीर सिंह की अध्यक्षता में पहुंचे लोगों ने स्पष्ट शब्दों में इस योजना का विरोध किया और आंदोलन करने को भी चेताया है।

 

ब्लॉक अध्यक्ष धनवीर सिंह ने कहा कि जल शक्ति विभाग मांझी खड्ड से पानी की लाइन शहरी क्षेत्र के लिए ले जा रहा है। इस योजना के तहत छह इंच के पाइप गुजारी जा रही है, जो कि क्षेत्र के लोगों और किसान सभा को बिलकुल भी मंजूर नहीं है।

 

उन्होंने कहा कि इतनी अधिक मात्रा से पानी ले जाने से खड्ड में पानी के उपलब्धता बहुत ही कम रह जाएगी। इस योजना के विरोध में किसान सभा बुधवार को उपायुक्त कांगड़ा के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजेगी। इसके बावजूद भी योजना रद नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...