पांच राज्यों में 500 से अधिक लोगों को ठगने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

कुल्लू, आदित्य 

कुल्लू पुलिस के साइबर सेल ने गुजरात, मुंबई, नोएडा, हरियाणा और हिमाचल में  500 से अधिक ठगी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया है।

 

साइबर ठगी के दोनों मास्टरमाइंड नकली गूगल पे, नकली पेटीएम, फोन पे से सामान लेने के बाद लेन-देन दिखाकर दुकानदारों को चूना लगाते थे। पुलिस ने दोनों को पर्यटन नगरी मनाली से गिरफ्तार किया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी किसी भी दुकान में चले जाते थे और सामान की खरीदारी करते थे। जब पैसे देने की बारी आती थी तो दुकानदार को पेटीएम, गूगल पे, फोन पे से पैसे देने का हवाला देते थे। इस दौरान यह फर्जी लेन-देन कर ग्राहकों को चूना लगाते।

 

 

पिछले कुछ दिन पहले दोनों पार्वती घाटी के तहत आने वाले जरी की एक दुकान में आए और 12 हजार के कपड़े खरीदे। दुकानदार को पेटीएम से 9000 रुपये भेजे और बाकी के पैसे कुछ समय बाद देने की बात कहकर मनाली चले गए।

 

बाद में पैसे नहीं मिलने पर दुकानदार को शक हुआ और इसकी सूचना साइबर सेल को दी। इसके बाद पुलिस की साइबर सेल टीम ने आरोपियों को मनाली से दबोचा।

 

आरोपियों की पहचान अंश श्रीवास्तव (23), निवासी एड बैक स्ट्रीट ऑफ मोफिया मंडी, दमदिया, जामबाड़ा, जिला पटना, बिहार और मुकेश पटेल (23), निवासी 1ए लातू बाबू लेन, कोलकाता के रूप में हुई है।

 

पुलिस अधीक्षक गुरुदेव शर्मा ने कहा कि आरोपी दो हजार से लेकर दो लाख तक की ठगी को अंजाम देते थे। दोनों बहुत शातिर व चालाक हैं। दोनों ने पांच राज्यों में 500 से अधिक ठगी के मामले करने की बात कबूली है।

 

उन्होंने टैक्सी चालक, दुकानदार, ढाबा  चालक, होटल आदि को निशाना बनाया है। आरोपियों से कड़ी पूछताछ चल रही है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...