मुख्यमंत्री जयराम की सद्बुद्धि के लिए NSUI युवा कांग्रेस ने किया हवन यज्ञ

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

 

छात्रों की समस्याओ को लेकर NSUI व युवा कांग्रेस की भूख हड़ताल लगातार छठे दिन भी जारी रही| 28 व 29 जून से चली भूख हड़ताल को NSUI व युवा कांग्रेस ने रविवार को जारी रखते हुए सूबे के मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए हवन यज्ञ किया|

 

जारी प्रेस विज्ञापति मे NSUI प्रदेश अध्यक्ष ने बताया NSUI लगातार छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। वही उन्होंने हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की चौथे semester की Re-apper की परीक्षाओ के कोरोना के कारण स्थगन का स्वागत किया।

 

उन्होंने बताया छात्रों की सुरक्षा को लेकर जब तकनीकी शिक्षा बोर्ड सार्थक पहल कर सकता है तो हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्यों नही | वही प्रदेश सरकार द्वारा आंदोलन को नज़रअंदाज़ करने के कारण NSUI व युवा कांग्रेस ने शनिवार को #BoycottHimachalBJP अभियान चलाया ,

 

जानकारी देते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने बताया की प्रदेश के छात्रों ने अभियान के समर्थन मे twitter पर तीन- चार घंटो के अंतराल मे ही 75 हज़ार ट्वीट कर दिए| नेगी निगम भंडारी ने बताया की यदि प्रदेश सरकार ने सात जून तक कोई सार्थक फैसला छात्रों के हित मे नही लिया तो शांतिपूर्ण आंदोलन को उग्र किया जाएगा |

 

वही रविवार को युवा कांग्रेस शिमला शहरी अध्यक्ष अंकुश, शिमला ग्रामीण अध्यक्ष भुपिंदर, NSUI से तुषार स्तांन, सागर सिंह कलांटा भूख हड़ताल पर बैठे|

छतर सिंह ठाकुर 

अध्यक्ष 

हिमाचल प्रदेश NSUI 

7299300005

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...