धर्मशाला डलहौजी मार्ग पर विदेशी सैलानी की बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त

--Advertisement--

Image

चंबा, भूषण गुरंग

 

धर्मशाला से डलहौजी घूमने जा रहे एक विदेशी मोटरसाइकिल चालक का गांव ढूडीयार बंगला के पास मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विदेशी सैलानी की पहचान लार्स उम्र 57 साल स्वीडन डेनमार्क के रूप में हुई है। लॉरस धर्मशाला से अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर डलहौजी आ रहा था।

 

इस दौरान नैनीखड़ के आगे गांव ढूडीयार बंगला के पास पठानकोट की तरफ से आ रही कार पीबी 04 जेड 99 53 से टकरा गई। इस हादसे में लार्स बुरी तरह से घायल हो गया। हादसे में लारस की टांग और बाजू में गंभीर चोटें आई ।

जिसके चलते स्थानीय लोगों द्वारा एंबुलेंस 108 द्वारा उसे बनीखेत अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर डॉक्टरों द्वारा उसकी गंभीर हालत को देखकर उसे मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...