हिमाचली वीरों ने आज जीती थी टाइगर हिल, कारगिल युद्ध के दौरान खूब खट्टे किए थे पाकिस्तान के दांत

--Advertisement--

Image

मण्डी, व्यूरो, रिपोर्ट 

 

कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय देकर दुश्मनों को खदेड़ा था। कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के साहस के कई किस्से हैं। जिनमें से एक टाइगर हिल पर भारतीय सेना की यादगर जीत भी है। चार जुलाई 1999 को आज ही के दिन टाइगर हिल पर विजय पताका फहराई थी। इसमें हिमाचल के सैनिकों का भी अहम रोल रहा।

 

इस बारे में युद्ध सेवा मेडल सेवानिवृत्त कारगिल हीरो ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने बताया कि कारगिल युद्ध के दौरान पाक सेना ने पहल की थी और द्रास सेक्टर में टाइगर हिल और तोलोलिंग जैसी सामरिक महत्त्व की चोटियों पर कब्जा करके अपनी नापाक हरकत को अंजाम देने की कोशिश की।

 

श्रीनगर लेह राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया जो भारतीय सेना, लेह और लद्दाख के नागरिकों के लिए रसद व आने-जाने का एकमात्र माध्यम था। कारगिल की लड़ाई में हिमाचल के 52 वीरों ने शहादत का जाम पिया था।

 

इस लड़ाई मेंं हिमाचल को दो परमवीर चक्र, कैप्टन विक्रम को मरणोपरांत और हवलदार संजय कुमार को भारत के राष्ट्रपति द्वारा परमवीर चक्र से नवाजा गया था।

 

ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर जो वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में पूर्व सैनिक निगम के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक ने कहा कि कारगिल युद्ध के 22 साल बाद 18 ग्रेनेडियर्स के जांबाजों द्वारा बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान की यादें अभी भी मेरे जहन में हमेशा ताजा और अंकित हंै।

 

उन्होंने कहा कि 16000 फीट की तोलोलिंग चोटी पर फिर से कब्जा करना तत्कालिक मौसम, दुश्मन का ऊंचाई पर होना व खड़ी व नंगी चोटियों को देखते हुए सबसे मुश्किल व चुनौतीपूर्ण था। बाधाओं और कमियों के बावजूद 18 ग्रेनेडियर्स और दो राजपूताना रायफ ल्स के जवानों ने बहुत बहादुरी से लड़ाई लड़ी और अंत में 13 जून 1999 को लड़ाई जीती गई, लेकिन इस विजय की कीमत कई जवानों की शहादत देकर चुकानी पड़ी।

 

प्रदेश को मिले वीर चक्र और महावीर चक्र

आपरेशन के दौरान 18 ग्रेनेडियर्स के 25 बहादुर सैनिकों ने सर्वोच्च बलिदान दिया जिनमें लेफ्टिनेंट कर्नल आर विश्वनाथन, सेकेंड इन कमांड और मेजर राजेश अधिकारी जो कंपनी कमांडर थे।

 

उनकी उत्कृष्ट बहादुरी के लिए लेफ्टिनेंट कर्नल आर विश्वनाथन और मेजर राजेश अधिकारी को भारत के राष्ट्रपति द्वारा क्रमश:मरणोपरांत वीर चक्र और महावीर चक्र से सम्मानित किया गया तथा हवलदार योगेंद्र यादव को परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया, जो हिमाचल के लिए गर्व की बात है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...