पत्रकार हितों पर कुठाराघात न करे सरकार, एनयूजे इंडिया ने सीएम को भेजा ज्ञापन, मान्यता से छेड़छाड़ न करने की अपील

--Advertisement--

Image

नालागढ़, सुभाष चंदेल

 

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया की हिमाचल इकाई ने एसडीएम नालागढ़ के माध्यम से प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेज कर पत्रकारों के हितों पर कुठाराघात न करने की अपील की है।

 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को भेजे ज्ञापन के जरिए एनयूजे ने पत्रकारों के लिए मान्यता की एक ठोस नीति बनाने की मांग करते हुए कहा कि इस नीति में प्रदेश, जिला व उपमंडल तक पत्रकारों को जहां अन्य सुविधाओं सहित मान्यता हो, वहीं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व फोटोग्राफर के साथ-साथ अखबारों के डेस्क पर काम करने वाले उपसंपादकों को भी मान्यता के दायरे में लाया जाए।

 

प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा की अध्यक्षता में नालागढ़ उपमंडल के पत्रकारों ने सीएम को भेजे ज्ञापन में एनयूजे इंडिया ने प्रदेश सरकार ने आग्रह किया कि कोर्ट के फैसले को आधार बनाकर सरकार जो भी कार्रवाई करे, लेकिन जिला व उपमंडल के पत्रकारों के मान्यता के लिए जो नियम हैं, उनसे किसी भी प्रकार की छेडछाड़ न की जाए।

 

उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट ने अगर किसी गलत प्रत्यायन या मान्यता बारे सवाल उठाया है, तो सिर्फ उसी का अवलोकन किया जाए, न कि उसकी गाज सबके ऊपर गिराई जाए। वहीं एनयूजे ने यह भी मांग उठाई है कि पत्रकारों को पेंशन योजना के अंतर्गत लाया जाए और पत्रकारों के लिए जिला स्तर पर आवासीय पूल आरक्षित किए जाएं और प्राथमिकता पर यह कार्य करवाया जाए।

 

इस अवसर पर विपिन शर्मा, प्रदेश उपप्रधान सलीम कुरैशी के अलावा शेर सिंह, अनिल कपूर, शांति स्वरुप गौतम सहित अन्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...