शाहपुर: घर लौट रहे युवक पर तेजधार हथियार से हमला, सिर में लगे सात टांके

--Advertisement--

Image

जानकारी के अनुसार रात को घर जाते द्रमण के रहने वाले पंकज शर्मा पर एक गाड़ी और एक सफेद रंग बुलेट में आए कुछ लोगों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

शाहपुर, नितिश पठानियां

 

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर के द्रमण में गाड़ी और सफेद रंग के बुलेट में आए कुछ अज्ञात लोगों ने घर लौट रहे एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। घायल के सिर में सिविल अस्पताल शाहपुर में नौ टांके लगे हैं।

 

पीड़ित ने रात को ही पुलिस को शिकायत दे दी थी। शुक्रवार को घायल का धर्मशाला में मेडिकल भी किया गया है, जिसकी रिपोर्ट आनी है।

 

जानकारी के अनुसार रात को घर जाते द्रमण के रहने वाले पंकज शर्मा पर एक गाड़ी और एक सफेद रंग बुलेट में आए कुछ लोगों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

 

इस झगड़े का पता लगते ही आसपास के लोगों ने हमलावरों को मौके से भगाया और घायल को सिविल अस्पताल शाहपुर में दाखिल करवाया। घाव गहरा होने के कारण पंकज के सिर में सात टांके लगे हैं। घायल ने रात को ही चार लोगों के खिलाफ थाना शाहपुर पुलिस को शिकायत दी।

 

सभी हमलावर शाहपुर के ही बताए जा रहे हैं। हमले की पुष्टि करते हुए एसएचओ त्रिलोचन सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद तीन लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। घायल का धर्मशाला अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के कारवाई अमल में लाई जाएगी। प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। फिर भी इस तरह की घटना समाज में बर्दाश्त नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में विधायक को अपनी नेम प्लेट लगाने की लगी होड़ 

पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता सरवीन चौधरी ने कालियाड़ा...

हिमाचल: सेना में शामिल हुए 400 अग्निवीर, देश की सेवा करने की खाई सौगंध; यहां मिला कठोर सैन्य प्रशिक्षण

हिमखबर डेस्क  14 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर सुबाथू में प्रशिक्षण के...

HAS की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, पर्सनैलिटी टैस्ट के लिए इन 71 अभ्यर्थियाें ने किया क्वालीफाई

शिमला - नितिश पठानियां  हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त (एचएएस)...

असिस्टैंट प्रोफैसर के पर्सनैलिटी टैस्ट के परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य शिक्षा...