जसूर में हाईवोल्‍टेज बिजली टावर पर चढ़ गया युवक, बुरी तरह झुलसकर मौत

--Advertisement--

Image

पुलिस थाना नूरपुर के तहत जसूर के नजदीक सिनेमाहाल में एक युवक ने हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर चढ़कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। युवक की पहचान 20 बर्षीय राहुल पुत्र लेख राज निवासी भलून तहसील नूरपुर के तौर पर हुई है।

नूरपुर, देवांश राजपूत

 

पुलिस थाना नूरपुर के तहत जसूर के नजदीक सिनेमाहाल में एक युवक ने हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर चढ़कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। युवक की पहचान 20 बर्षीय राहुल पुत्र लेख राज निवासी भलून तहसील नूरपुर के तौर पर हुई है।

 

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार घटना मंगलवार की बताई जा रही है। उक्त युवक मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अपने घर से सब्जी मंडी जसूर के लिए निकला था, यहां वह आमों की भराई का काम करता था।

 

इस दौरान उक्त युवक सिनेमाहाल में उस हाईवोल्टेज टावर के पास आ गया। यहां उसने अपने जूते खोले व मोबाइल और पर्स भी नीचे रखा और फिर उक्त टावर पर चढ़ गया। जैसे ही उक्त युवक आधे टावर पर चढ़ा था तो हाईवोल्टेज तारों ने उसे अपनी ओर खींच लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

आलम यह था कि बिजली के करंट से उक्त युवक का शरीर बुरी तरह झुलस गया था। यहां यह घटना घटी वहां लोगों का आना जाना भी कम था इसलिए किसी को इस बारे पता भी नहीं चला।

 

बुधवार सुबह जब उक्त जगह कुछ लोगों ने बुरी तरह झुलसे हुए शव को देखा तो इस बारे पुलिस को सूचित किया । नूरपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

थाना प्रभारी नूरपुर कल्याण सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना कैसे हुई। इस बारे में पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...