कांगड़ा जिला कोविड की संभावित तीसरी लहर से निपटने को तैयार: डीसी

--Advertisement--

Image

स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए उठाए जाएंगे कारगर कदम, आक्सीजन युक्त बिस्तर तथा आईसीयू सुविधा का होगा सुदृढ़ीकरण, कोविड से बच्चों के बचाव के लिए प्लान तैयार करने के निर्देश
   

धर्मशाला, राजीव जस्वाल

 

उपायुक्त कांगड़ा डा निपुण जिंदल ने कहा कि कोविड की संभावित तीसरी लहर से मजबूती के साथ निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां आरंभ कर दी हैं इस के लिए स्वास्थ्य अधोसंरचना की मजबूती के साथ साथ आवश्यक स्वास्थ्य उपकरण जुटाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।
 

धर्मशाला में स्वास्थ्य विभाग के सभागार में कोविड से बचाव के प्रबंधन को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिला में आक्सीजन युक्त बिस्तर तथा आईसीयू सुविधा को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए हैं।

 

उन्होंने कहा कि कोविड से बचाव के लिए स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक सुविधाओं के लिए प्लान तैयार करने के लिए भी कहा गया है इसके साथ कांगड़ा जिला के धर्मशाला, पालमपुर, नुरपुर और टांडा अस्पताल में आक्सीजन की आपूर्ति के लिए पीसीए प्लांट्स के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

 

उन्होंने कहा कि जोनल अस्पताल धर्मशाला के आक्सीजन की उपलब्धतता को 300 एलएमपी से बढ़ाकर आठ सौ एलएमपी किया जाएगा इसके साथ ही देहरा के लिए मैनीफोल्ड आक्सीजन प्लांट स्वीकृत किया गया है सामुदायिक अस्पताल पालमपुर में पाइप लाइन स्थापित कर दी गई है, नुरपुर के लिए भी आक्सीजन प्लांट की स्वीकृति मिली है।
 

डा निपुण जिंदल ने कहा कि देहरा तथा इंदौरा क्षेत्र में भी कोविड प्रबंधन के लिए नई व्यवस्थाएं तैयार की जाएंगी इस के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया है ताकि इन क्षेत्रों के लोगों को भी स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

 

उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में कोविड के उपचार के लिए 1400 के करीब बेड्स की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही कोविड की तीसरी लहर से बच्चों के बचाव के लिए भी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। इस के लिए स्वास्थ्य विभाग को प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

इससे पहले सीएमओ डा गुरदर्शन ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कोविड से बचाव के प्रबंधों को लेकर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

 

इस अवसर पर टांडा मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डा भानु अवश्थी, एडीसी राहुल कुमार, एडीएम रोहित राठौर सहित स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...