कांगड़ा जिला में कोविड टेस्टिंग पर रहेगा विशेष फोक्स- उपायुक्त

--Advertisement--

Image

पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों की होगी नियमित टेस्टिंग, सार्वजनिक स्थल पर मास्क का उपयोग नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई

धर्मशाला, राजीव जस्वाल

 

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि कोविड से बचाव के लिए टेस्टिंग पर विशेष बल दिया जाएगा। इस के लिए आवश्यक निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए गए।

 

उन्होंने कहा कि पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने के साथ साथ बाजारों में भी लोगों का आवागमन आरंभ हो गया है जिसके चलते होटल के स्टाफ सहित दुकानदारों के लिए भी टेस्टिंग के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

 

इसमें पर्यटन स्थलों के नजदीक कोविड टेस्टिंग के लिए विशेंष प्लान तैयार करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं ताकि कोविड संक्रमण का प्रारंभिक तौर पर ही पता लगाया जा सके और आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

 

उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर रेंडम सेंपलिंग के लिए भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने कहा कि कांगड़ा में जिला में प्रतिदिन तीन हजार के करीब लोगों की प्रतिदिन टेस्टिंग की जा रही है तथा इस संख्या को और भी बढ़ाया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर मास्क का उपयोग करना अनिवार्य है तथा मास्क का उपयोग नहीं करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी इस के लिए पुलिस प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...