ज्वाली से हरिद्वार बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई

--Advertisement--

Image

नगरोटा सूरियां व ज्वाली विकास खंडों के लोगों ने जवाली से हरिद्वार रूट पर बस सेवा चलवाने की मांग की है। परिवहन मंत्री हिमाचल प्रदेश से जनता की इस मांग पर गौर कर एक बस सेवा शुरू शीघ्र शुरू किए जाने के बारे में मांग की है।

 

ज्वाली, माध्वी पंडित

 

नगरोटा सूरियां व ज्वाली विकास खंडों के लोगों ने जवाली से हरिद्वार रूट पर बस सेवा चलवाने की मांग की है। परिवहन मंत्री हिमाचल प्रदेश से जनता की इस मांग पर गौर कर एक बस सेवा शुरू शीघ्र शुरू किए जाने के बारे में मांग की है।

इस रूट पर खासकर ग्रामीण इलाकों से कोई बस सेवा उपलब्ध नहीं है। इस क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यदि उन्हें हरिद्वार की ओर जाना होता है तो बसें लेने के लिए देहरा की ओर रूख करना पड़ता है जिससे उन्हें  दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ज्वाली से नगरोटा सूरियां, बिलासपुर, कटोरा, ठम्बा, कपाड़ी, गुलेर ,हरिपुर, खैरियां, बौंगता होकर गुजरने से काफी गांवों के लोग लाभ ले पाएंगे।

इस इलाके के लोगों ने यह तर्क दिया है कि अगर यहां से हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा शरू की जाती है तो लोगों की समस्याओं का निवारण हो सकता है जैसे चंडीगढ़ इतियादी, क्षेत्र के निवासी अनिल कुमार, अर्जुन सिंह, दिलीप कुमार, राघव शर्मा, चौधरी, दीपक गुलेरिया, पवन राणा, विवेक धीमान, राजवीर सिंह,बलदेव सिंह, अजय कुमार, ओंकार सिंह ,कृष्ण कुमार, सुदेश कुमार ,हरदेव सिंह आदि ने उक्त रूट पर निगम की बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई है।

यह बोले क्षेत्रीय प्रबंधक

हिमाचल पथ परिवहन निगम देहरा के क्षेत्रीय प्रबंधक कुशल कुमार ने बताया कि फिलहाल इस बस के संचालन को लेकर कोई भी मामला अभी तक उनके ध्यान में नहीं है। अगर लोग बस को चलाए जाने को लेकर लिखित तौर से एक मांग पत्र हमारे पास भेजते हैं तो उसे हम अपने वरिष्ठ अधिकारियों को प्रेषित करेंगे। जिस पर उनके निर्णय के अनुसार ही बस को पुनः शुरू किया जा सकेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अब महंगी और दोहरी सर्जरी से मिलेगी राहत, अंडे के छिलकों से जुड़ेंगी टूटी हुई हड्डी; NIT हमीरपुर के छात्रों ने खोजा नया इलाज

हिमखबर डेस्क राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर के छात्रों ने...

शाहपुर में दर्दनाक हादसा, 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार; 6 लोग घायल

शाहपुर - नितिश पठानियां हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में...

ब्ल्यू स्टार लिमिटेड में 100 पदों पर भर्ती, 18 अप्रैल को होंगे साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क नाहन के निकटवर्ती औद्योगिक क्षेत्र काला अंब की...

17 अप्रैल को सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती, सुबह 11 बजे इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड...