चड़ी गांव के युवा नितीश स्पेन में करेंगे चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व

--Advertisement--

Image

जिला कांगड़ा के चड़ी गांव का युवा नितिश शर्मा विश्व मंच पर स्पेन में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व इनफ्रास्ट्रक्चर एंड सिविल इंजीनियरिंग वर्ल्ड सम्मेलन में करेंगे। विश्व भर की अन्य महत्वपूर्ण विश्वविद्यालयों के वक्ता इस सम्मेलन में भाग लेंगे।

चड़ी, नितिश पठानियां 

 

जिला कांगड़ा के चड़ी गांव का युवा नितिश शर्मा विश्व मंच पर स्पेन में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व इनफ्रास्ट्रक्चर एंड सिविल इंजीनियरिंग वर्ल्ड सम्मेलन में करेंगे। विश्व भर की अन्य महत्वपूर्ण विश्वविद्यालयों के वक्ता इस सम्मेलन में भाग लेंगे। नितिश शर्मा ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि मार्च 2022 में स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित होने वाले सम्मेलन में ज्ञान व विचारों का आदान प्रदान किया जाएगा।

विश्व स्तर पर एक ही मंच पर अनुसंधान परिणामों को बढ़ावा मिलेगा। विश्व स्तर पर अनुभव व जानकारियों को साझा किया जा सकेगा। नितिश शर्मा का कहना है कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से विश्व व्यापक साझा लक्ष्यों की प्राप्ति में सहायता मिलेगी।

उनका कहना है कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी शिक्षा के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी व सुधारों में सदैव आगे रही है। नितिश की इस शानदार सफलता पर उनके गांव में खुशी का माहौल बना है। उनके पिता रजनेश शर्मा व माता रमा शर्मा ने कहा है नितिश ने बहुत कम उम्र में पहले भी कई खिताब हासिल कर उनका व पूरे गांव का नाम रोशन किया है।

नितिश की इस सफलता पर पतंजलि योग परिवार के कर्नल करतार सिंह, हिमाचल पथ परिवहन के इंटक नेता प्रदीप बलोरिया, जगरूप सिंह सहित चड़ी गांव लोगों ने नितिश शर्मा व उनके माता पिता को बधाई दी है। नितिश ने हालही में छोटी सी आयु में पीएचडी करके अपने गांव का नाम रौशन किया है वहीं कई उत्कृष्ट पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं।

 

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...