शादी करवाकर पैसे ऐंठने वाले हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, पुलिस ने हिरासत में लिए आरोपी

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

 

पांवटा में शादी करवा कर पैसे ऐंठने वाले हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने मामले में एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कुछ और लोगों की भी इसमे भूमिका बताई जा रही है। हरियाणा राज्य के बिलासपुर जिला के पीपलीवाला गांव के बब्बर सिंह ने पांवटा थाने में शादी करवाकर पैसे ऐंठने की शिकायत दर्ज करवाई है।

 

आरोप है कि श्रीरेणुका क्षेत्र की एक लड़की ने उससे शादी की और कुछ दिन बाद नकदी और गहने लेकर रफूचक्कर हो गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि यह लड़की पहले भी कई शादियां कर चुकी है।

 

प्रकरण में पांवटा की एक महिला के अलावा सात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है, जिसके बाद पुलिस ने गैंग में शामिल कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इस संबंध में 420 और 120 बी के तहत मामला दर्ज किया है।

 

मामले की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उक्त लड़की पहले भी इस तरह की शादियां कर दूल्हे को चकमा देकर नकदी और गहने लूटकर फरार हो चुकी है। डीएसपी पांवटा वीर बहादुर ने बताया कि मामले में पांवटा थाने की सब-इंस्पेक्टर तनुजा कार्रवाई कर रही हैं। फिलहाल आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...