ग्राम पंचायत भांम्बला में भांग उखाड़ो अभियान शुरू

--Advertisement--

Image

सरकाघाट, नरेश कुमार

उपमंडल सरकाघाट के विकासखंड गोपालपुर तहसील वल्द्वाडा की ग्राम पंचायत भांम्बला में पंचायत घर के पास स्थित अंम्बेदकर भवन के प्रांगण में भांग उखाड़ने और स्वच्छता अभियान शुरू किया गया ।

 

पंचायत प्रधान सुनीता देवी ने कहा की युवा पीढ़ी को नशों से दूर रखने के लिए प्रेरित किया जायेगा तथा नशे से दूर रहने का यह संदेश घर-घर पहूंचाया जाएगा । और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक भी किया जाएगा। भांम्बला पंचायत के गांव बतैल के दर्जनों ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान में भरपूर सहयोग किया । वहीं पंचायत प्रधान सुनीता देवी भी मौजूद रहीं।

 

पंचायत प्रधान, वार्ड मेंबर और अनेक महिलाओं ने भांग के पौधे उखाड़े। जब यह भांग के पौधे सूख जाएंगे तो उन्हें जला दिया जाएगा ।उन्होंने पंचायत वासियों से आहवान किया की वह नशा मुक्त अभियान में पंचायत का साथ दें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कंडवाल बैरियर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 270 टीन बिरोजा बरामद; चालक गिरफ्तार

कांगड़ा के कंडवाल बैरियर पर पुलिस ने कार्रवाई करते...