पत्नी ने शराब पीने से मना किया ताे पति ने फंदा लगाकर दे दी जान

--Advertisement--

Image

शाहपुर, नितिश पठानियां

पत्नी ने पति को शराब पीने से मना किया ताे पति ने फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। घटना गांव सलांगड़ी के एक प्रवासी परिवार की है। इस बारे गग्गल पुलिस थाना प्रभारी मेहरदीन ने बताया कि पंजाब के भटिंडा राजपुरा का रहने वाला 37 वर्षीय जॉन नामक व्यक्ति गांव सलांगड़ी में परिवार सहित रह रहा था तथा मेहनत-मजदूरी करके परिवार की गुजारा कर था।

शराब के आदी जॉन की पत्नी निम्मो देवी अक्सर उसे शराब छोड़ने को कहती थी और घटना वाली रात भी वह इसी बात को लेकर अपने 4 बच्चों सहित गांव में रह रही अपनी बहन शकुंतला देवी के घर चली गई थी। जब सुबह वापस आई तो उसने पति को पंखे के साथ फंदे पर लटका पाया।

ग्राम पंचायत सनौरां की प्रधान सुनीता देवी ने बताया कि मृतक अपने पीछे पत्नी, 3 बेटियां व 1 बेटा छोड़ गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल धर्मशाला ले जाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...