हिमाचल में ड्राइविंग सिखने आया शख्स अपने ही गुरू की बेटी को लेकर हुआ फरार

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

बिलासपुर जिले स्थित बरमाणा थाना के तहत पड़ने वाले एक गांव से बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां ड्राइविंग सिखने आया शख्स अपने ही गुरू की बेटी को भगा कर फरार हो गया। घर से गायब हुई लड़की नाबालिग बताई जा रही है।

वहीं, नाबालिग लड़की की मां ने अपनी बेटी के गायब होने की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है। इसी के साथ पुलिस लड़की की तलाश और मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।

पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग की मां ने बताया कि देर रात करीब साढ़े 8 बजे उसके पति के पास ड्राइविंग सीखने वाला एक युवक आया। जिसे उसकी बेटी पहले से जानती थी। इस दौरान उसकी नाबालिग बेटी रसोईघर में खाना बना रही थी। जब कुछ समय बाद उसने अपनी दूसरी बेटी को उसे बुलाने के लिए भेजा तो वह घर पर नहीं मिली। इतना ही नहीं ड्राइविंग सीखने आया संबंधित युवक भी वहां पर मौजूद नहीं था।

महिला ने उक्त युवक पर उसकी बेटी को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है। इस पूरे मामले पर डीएसपी राज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला की शिकायत पर थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की आगामी जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...