बिलासपुर: कांग्रेस पार्टी ने देश में लगातार बढ़ रही डीजल और पेट्रोल की कीमतों के खिलाफ मोर्चा खोला

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

जिला बिलासपुर में भी कांग्रेस पार्टी ने देश में लगातार बढ़ रही डीजल और पेट्रोल की कीमतों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया.आज बिलासपुर में भी कांग्रेसी नेताओं ने मिलकर देश प्रदेश में बढ़ रही महंगाई पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर जिलाधीश बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा.

इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अंजना धीमान और कांग्रेस के नेता पूर्व सांसद सुरेश चंदेल भी मौजूद रहे.अंजना धीमान ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई अपनी तमाम ऊंचाइयों पर पहुंच चुकी है.पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने तो लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है.उन्होंने कहा कि जब जब डीजल की कीमतें पड़ती है तो सभी चीजों की कीमतों पर असर का असर पड़ता है.

अंजना धीमान ने कहा कि क्रोना काल में एक तो लोग इस महामारी से परेशान है दूसरे आए दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों की बढ़ोतरी ,सरसों के तेल के कीमतों की बढ़ोतरी ,गैस सिलेंडर की कीमतों की बढ़ोतरी मूलभूत सुविधाओं में महंगाई को लेकर लोगों का जीना दुभीर भी हो चुका है. अंजना धीमान ने कहा कि आज वह लोग कहां है जो कभी कांग्रेस सरकार के समय में जब सरसों का तेल ₹70 लीटर था तो धरना देने के लिए सड़कों पर उतरते थे.

आज उसी तेल की कीमत कहां से कहां पहुंच गई लेकिन यह भाजपा के लोग मूकदर्शक बने हैं. अंजना धीमान ने कहा कि सभी कांग्रेसी नेताओं ने आज पेट्रोल पंप पर जाकर लोगों से बातचीत की और आम लोगों का कहना है कि अगर कीमती इसी प्रकार बढ़ती रही तो गरीब जनता को रोजी-रोटी के लाले पड़ जाएंगे. एक तो करोना महामारी की मार के कारण जनता त्रस्त है और दूसरी इस महंगाई के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है.

अंजना धीमान ने कहा कि उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों को कम किया जाए ताकि आम लोगों का जीवन प्रभावित ना हो.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...