खुले मंच पर भड़के जल शक्ति मंत्री, बोले तीनों को सस्पेंड कर दूंगा

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

जयराम सरकार में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है खुले मंच से अधिकारियों को लताड़ लगाना। वैसे तो पहले भी वो अधिकरियों को वो इस तरह से लताड़ लगाते रहे है पर इस बार मंत्री के निशाने पर लोक निर्माण विभाग करसोग के अधिकारी रहे।

महेंद्र सिंह ठाकुर मंडी संसदीय क्षेत्र के दौरे पर थे और उन्हें यहां होने जा रहे उपचुनावों से पहले संसदीय क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। करसोग पहुंचने पर मंत्री का कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके क्षेत्र की समस्याओं को सुनने का भी था। यहां सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। लोक निर्माण विभाग को लेकर पहले से ही उनके पास काफी शिकायतें पहुंची हुई थी।

जैसे ही लोक निर्माण विभाग से संबंधित विषय उठे तो मंत्री जी आग बबूला हो गए और उन्होंने भरी सभा में विभाग के तीन अधिकारियों की क्लास लगा दी। मंत्री जी ने तो सीधे उन्हें सस्पेंड करने की धमकी भी दे डाली और कहा कि अगर अधिकारी के रूप में काम नहीं करना तो वीआरएस लेकर चुनाव लड़ो और राजनीति करो। वहीं क्षेत्र में ठेकेदारों द्वारा की जा रही मनमानियों को लेकर भी मंत्री जी ने बड़ी तल्खी दिखाई।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जो काम नहीं कर रहा है उसे ब्लैक लिस्ट किया जाए और जुर्माना लगाया जाए। हालांकि महेंद्र सिंह ऐसी बातों से सभागार में मौजूद कार्यकर्ताओं ने तो जमकर तालियां बजाई लेकिन अधिकारियों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। बता दें कि यह कोई नई घटना नहीं है, इससे पहले भी महेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा अधिकारियों को धमकाने के कई मामले सामने आ चुके हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...