चम्बा: कोविड ने 2 लोगों की जान ली

--Advertisement--

Image

मरने वालों में एक महिला व एक पुरूष शामिल

चम्बा, 8 जून धर्म नेगी:

जिला चम्बा में कोविड ने दो लोगों की जान ली है। मरने वालों में एक महिला व एक पुरूष शामिल है। इस महामारी की चपेट में आने से मरने वालों के दौर में अभी तक विराम नहीं लगा है। यही वजह है कि जिला चम्बा में संक्रमित लोगों के मरने वालों का आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। मंगलवार की सुबह ही जिला स्वास्थ्य विभाग ने कोविड अपडेट के माध्यम से बताया है कि जिला चम्बा में दो कोविड संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है।

मरने वालों में एक महिला व एक पुरूष शामिल है। इन मामलों के सामने आने के चलते अब जिला चम्बा में इस महामारी से संक्रमित होकर मरने वालों का आंकड़ा बढ़ कर 129 हो गया है। जिला स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 68 वर्षीय महिला निवासी गांव गैहरा (लेच) को 7 जून यानि सोमवार को ही रेट टैस्ट करने पर कोविड संक्रमित पाया गया था। उक्त महिला की हालत को गंभीर पाते हुए उसे दोपहर पौने एक बजे उपचार के लिए डी.सी.एच. में भर्ती किया गया था। उक्त महिला ने शाम पौने 8 बजे बजे आखिरी सांस ली।

उक्त महिला ने टीकाकरण के तहत पहला डोज लगवाया हुआ था। दूसरी मौत 90 वर्षीय बुजुर्ग पुरूष की हुई। उक्त व्यक्ति बकाणी के लुडेरा गांव का रहने वाला था। इन दोनों मौतों की वजह से जिला के दो परिवार प्रभावित हुए है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...