खनन माफिया खड्ड का सीना छलनी कर रेत, बजरी व पत्थर अवैध रूप से ले जाने में जुटा

--Advertisement--

Image

मंडी , नरेश कुमार
यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष धर्मपूर, मण्डी कुलदीप सिंह चम्बयाल ने कहा कि क्षेत्र में लगभग हर सुबह सड़कों पर अवैध रूप से लाई गई रेत व बजरी से भरे टिपर, ट्रैक्टर, ट्राला जीप, दौड़ते देखे जा सकते हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह से शाम तक बक्कर खड्ड में ट्रक, टिपर, ट्रैक्टर खड़े रहते हैं जिनमें खनन सामग्री को भरा जाता है। खनन माफिया खड्ड का सीना छलनी कर रेत, बजरी व पत्थर अवैध रूप से ले जाने में जुटा है। बेतरतीब खनन से बक्कर खड्ड को भारी नुकसान हो रहा है। वहीं, सरकार के राजस्व पर भी डाका डाला जा रहा है। हालत यह है कई जगह खड्ड के जलधारा का रुख बदल गया है।
कुलदीप सिंह ने कहा कि बक्कर खड्ड में ग्रयोह से सन्धोल तक तीन सटोन क्रशर लगे हैं जो मशीनों से रेत, बजरी निकालते हैं इनको अनुमति भूमि लीज कहीं और की है लेकिन पूरी बक्कर खड्ड पर खनन कर रहे हैं जिस के कारण जीव जंतुओं का अस्तित्व भी संकट में है। और बक्कर खड्ड लगभग 20 से 30 फीट गहरी हो चुकी है , इसके अलावा पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। अवैध रूप से हो रहे खनन से क्षेत्र की कई पेयजल योजनाओं के भविष्य पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। दिन प्रतिदिन जलस्तर कम होने से कई पेयजल योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि खनन माफिया पर कड़ी कार्रवाई की जाए। बेखौफ काम कर रहा खनन माफिया
कुलदीप सिंह ने कहा कि सुबह व शाम अवैध रूप से खनन हो रहा है। सड़क पर सुबह चार बजे से लेकर सात बजे तक ट्रैक्टर ट्राली रेत, बजरी और पत्थर भरकर दौड़ने शुरू हो जाते हैं। सरकार ने जिला में अवैध रूप से हो रहे खनन को रोकने के लिए कई विभागों के अधिकारियों को शक्तियां दी हैं। इसके बावजूद खनन माफिया बेखौफ काम कर रहा है। अगर इसी तरह से खनन माफिया खनन करता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब पेयजल और सिचाई के लिए पानी मुहैया करवाने वाली योजनाएं ठप हो जाएंगी।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

केदारनाथ धाम को हिमाचल से मिला बड़ा तोहफा, समाजसेवी महेन्द्र शर्मा ने दान में दिए 1 करोड़ रुपए

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव बढेड़ा राजपूतां...

BTech से लेकर MBA तक…HPTU ने जारी की परीक्षाओं की संभावित तिथियां, जानें कब से शुरू होंगे पेपर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मई माह...

नशा तस्करी का भंडाफोड़, हरियाणा रोडवेज की बस में सवार युवक चरस के साथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को...