हिमाचल में गर्दन पर गंडासा रखकर ठेके पर हुई लूट की वारदात, ग्राहक बनकर आए थे लुटेरे

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में दिन प्रतिदिन अपराध का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। प्रदेश में हो रही आपराधिक गतिविधियां लड़खड़ाती कानून व्यवस्था की ओर इशारा करती हैं।

अब जिला ऊना के तहत आते त्यूड़ी गांव में वीरवार रात अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आए। यहां चार अज्ञात नकाबपोश युवकों ने धारदार हथियारों के बल पर एक शराब के ठेके में घुसकर लूटपाट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार, यह घटना वीरवार रात करीब 10:45 बजे की है। उस समय ठेके पर तैनात सेल्समैन विनोद कुमार अपनी दिनभर की बिक्री का हिसाब-किताब कर रहे थे और दुकान बंद करने की तैयारी में थे। इसी दौरान दो वाहनों (एक मोटरसाइकिल और एक सफेद रंग की स्कूटी) पर सवार होकर चार युवक ठेके के बाहर पहुंचे। इन सभी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरों पर रुमाल बांध रखे थे।

लुटेरों ने बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया। पहले उन्होंने ग्राहक बनकर सेल्समैन से बीयर की कैन मांगी, जैसे ही विनोद कुमार फ्रिज से बीयर निकालने के लिए पीछे मुड़े, दो युवक तेजी से ठेके के अंदर घुस आए। इनमें से एक युवक के पास गंडासा (धारदार हथियार) था, जिसे उसने तुरंत सेल्समैन की गर्दन पर टिका दिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।

हथियार के डर से सहमे सेल्समैन को दूसरे युवक ने जबरन कुर्सी पर बिठा दिया, जबकि तीसरे साथी ने गल्ले की तलाशी लेनी शुरू कर दी। लुटेरों ने गल्ले में रखी करीब 35,000 रुपये की नकदी, शराब की 8 कीमती बोतलें और सेल्समैन का मोबाइल फोन लूट लिया। इस दौरान उनका चौथा साथी बाहर खड़ा होकर पहरेदारी करता रहा, ताकि किसी के आने की आहट मिलने पर वे सतर्क हो सकें।

रात का समय होने और आसपास की दुकानें बंद होने के कारण सेल्समैन को तुरंत कोई सहायता नहीं मिल सकी। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी अपने वाहनों पर सवार होकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही ऊना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सेल्समैन के बयान दर्ज किए।

पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ के बोल

पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि ‘अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीमें बनाई गई हैं। ये त्यूड़ी और आसपास के क्षेत्रों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं, ताकि आरोपियों को ट्रेस किया जा सके। संदिग्धों की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया जा रहा है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बीमारी से परेशान CISF के सेवानिवृत्त SI ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना क्षेत्र...

नशा मुक्त युवा प्रतियोगिता में डाइट धर्मशाला का जलवा, प्रशिक्षुओं ने बिखेरा प्रतिभा का परचम!

हिमखबर डेस्क मेरा भारत केंद्र द्वारा "नशा मुक्त युवा" अभियान...

दोपहर को कॉलेज से निकले, फिर लौटे नहीं, ब्यास किनारे मिले 2 छात्रों के बैग, सर्च ऑपरेशन जारी

हिमखबर डेस्क देहरा में सोमवार दोपहर घटी एक रहस्यमय घटना ने...