
ज्वाली:- माधवी पंडित
प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर चलने के चलते सरकार हर नागरिक के वचाव के लिए भिन्न भिन्न चरणों में हर प्रकार के वचाव कार्य में लगी है। वहीं ऐसी स्थिति में कांग्रेस समर्थित नगर पंचायत ज्वाली के चियरमैन राजेन्द्र सिंह राजू कोरोना काल में लोगों के वचाव के साथ साथ रूके हुए विकास कार्य की गति को तेजी में लाने के लिए आग्रसर है।
वहीं सोमवार को नगर पंचायत ज्वाली के चेयरमैन राजिन्द्र सिंह राजू ,वाईस चेयरमैन ऐवी पठानियां , पार्षद जगपाल सिंह जगू, पार्षद पुष्पा चौधरी, पार्षद पूजा देवी, पार्षद सीमा देवी सहित ने नगर पंचायत ज्वाली के 123 मकानों की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत दें दी गई।
चियरमैन राजिंदर सिंह राजू ने कहा कि नगर पंचायत ज्वाली में आज प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 123 मकानों की स्वीकृति दे दी गई है। जिसमें कुछ लोगों को स्वीकृति पत्र प्रदान कर दिए गए हैं। तथा वाकी स्वीकृति पत्र सभी वार्डों के पार्षदों को दें दिए गए हैं। कोरोन महामारी के चलते ज्यादा भीड़ इकट्ठी न हो जिसके चलते सभी लोगों से आग्रह है कि वह अपने अपने वार्ड पार्षदों से स्वीकृति पत्र प्राप्त कर सकते हैं। ताकि वह अपने निर्माण कार्य आरंभ कर सके।
इसके लिए वह सभी लोगों को वदाई देते हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य में इस योजना के कर्मचारियों एम आई एस अजय कुमार , सोशल डिवेलपमेंट सेपेशिलिस्ट दीपक चंदौरिया, आरवन इन्फ्रास्ट्रक्चर प्लानर्स पंकज कुमार सचिव संतराम नागर,जेई माणीक गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।
उन्होंने कहा कि वह नगर पंचायत ज्वाली के विकास कार्यों के लिए पहले भी कई टेडर पास कर चुके हैं। तथा आगे भी पूरी तरह विकास कार्य को गति देने में तत्पर है।
