प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैहल में 65 लोगों के किए गए करोना टेस्ट

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

जिला बिलासपुर के अंतर्गत आने वाली प्राईमरी हेल्थ सेंटर बैहल में आज 65 लोगों के करोना टेस्ट किए गए जिनमें से दो लोगों की रिपोर्ट पोसिटीव पाई गई ।

 

बताते चलें आज सोमवार को पंजाब राज्य से सटी ग्राम पंचायत बैहल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना टेस्ट किए गए। जिसमें स्थानीय पंचायत की प्रधान कर्मजीत कौर उप प्रधान हरपाल सिंह ठाकुर सभी वार्ड सदस्यों ने कोरोना टेस्ट करवाए और स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर इस कार्य में हिस्सा लिया।

 

आज लगभग 65 लोगों के कोरोना टेस्ट हुए जिनमें से दो लोगों की रिपोर्ट पोस्टिव पाई गई । स्थानीय पंचायत की प्रधान और उप प्रधान ने अपनी पंचायत के सभी लोगों से आग्रह किया है कि सभी लोग अपना करोना टेस्ट जरूर करवाए और उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया है कि जब कोई जरूरी काम हो तो ही घर से बाहर निकले और सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का पालन करें ।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैहल में कार्यरत फार्मासिस्ट दीपक कुमार ने बताया कि आज 65 लोगों के कॉरोना टेसट हुए हैं जिनमें से 2 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और उन्हें होम आइसोलेशन करके उपचार दिया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...