हरिपुर में अवैध खनन पर बसूला 19400 रूपए जुर्माना

--Advertisement--

Image

देहरा, शीतल शर्मा:

उपमंडल देहरा के पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत पुलिस ने अवैध खनन के मामले में संलिप्त 4 ट्रैक्टरों के माइनिंग एक्ट के तहत चालान किए हैं। उक्त ट्रैक्टर अवैध खनन से जुड़ी सामग्री का ढुलान करके ले जा रहे थे जिन्हें पुलिस ने पकड़ा है। इस दौरान उन पकड़े गए ट्रैक्टर चालकों से 19400 रुपए की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

थाना प्रभारी सुशील कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि अवैध खनन से जुड़े 4 ट्रैक्टरों के चालान काटकर उनसे जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त मोटर वाहन अधिनियम व बिना मास्क पहने बाजारों में घूम रहे लोगों के भी चालान किए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...