सरकाघाट में मिली प्राचीन मूर्तिया, हर जगह मिल रहें राम भगवान

--Advertisement--

Image

सरकाघाट, नरेश कुमार

उपमंडल सरकाघाट की तहसील बल्द्धाडा के तहत आने वाली ग्राम पंचायत धनालग में मनरेगा कार्य के चलते खुदाई के दौरान एक प्राचीन मूर्ति मिली है ! अंदाजा लगाया जा रहा है कि हम मूर्ति भगवान श्री राम की है ! पत्थर की बनी यह सुंदर मूर्ति बहुत ही आकर्षक है ! तहसील बल्द्धाडा की धनालग पंचायत वैसे भी अपनी ऐतिहासिक मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है ! यहां पर राजाओं के समय के मंदिर और गढ़ भी हैं जो कि अब खंडहर बन चुके हैं और अब यहाँ पर इनके अवशेष ही दिखाई देतें हैं !

स्थानीय लोगों ने बताया कि भगवान की मूर्ति इस कोरोना काल निकलना किसी चमत्कार से कम नही है जबकि कोरोना के चलते पूरी मानवता खतरे है और बहुत ही भयानक दौर मै है ! स्थानीय पंचायत के प्रधान दिनेश कुमार ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि मनरेगा कार्य के दौरान ज़मींन से भगवान श्री राम जी की मूर्ति मिली है ! यह मूर्ति राजाओं के समय की है और यह 1820 ई. की है !

पंचायत के बुद्धिजीवी लोगों की राय लेकर यह निर्णय लिया जाएगा कि आखिर इस मूर्ति को किस तरह से रखना चाहिए ! अगर संभव हुआ तो यहां पर भगवान राम का एक भव्य मंदिर भी बनाया जाएगा ! बहीं पुरातत्व विभाग को भी इस बारें में सुचना दे दी गई है !

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...