32मील रानीताल राजमार्ग कुठेहड़ में सड़क के किनारे खड़े हुए टिप्पर के साथ पीछे ‌से टिप्पर ने मारी टक्कर

--Advertisement--

Image

कोटला, स्वयम

32मील रानीताल राजमार्ग पर गांव कुठेहड़ में सड़क के किनारे खड़े हुए लोडेड टिप्पर के साथ पीछे ‌से टिप्पर के टकरा जाने से टिप्पर चालक एवं परिचालक गम्भीर रुप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टिप्पर नंबर एचपी 68 3520 सड़क के किनारे क्रेशर लोड कर खड़ा था, जबकि पीछे से एचपी 68 3086 ने टक्कर मार दी, जिससे टिप्पर चालक कैलाश राणा एवं परिचालक अक्षय कुमार दोनों को गम्भीर चोटें आई, जिन्हें टांडा मैडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया गया है।

पुलिस चौकी प्रभारी कोटला संजय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौका पर पहुंचकर इस दुर्घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...