कोटला:शादी में 200 लोगों के लिए बना दी धाम,पड़ा 5 हजार का जुर्माना

--Advertisement--

Image

कोटला, स्वयम

ग्राम पंचायत बल्लाह कोटला के गांव बल्ला में प्रदेश सरकार के करोनाकाल के आदेशों की अवहेलना करना एक परिवार को महंगा पड़ा है ।

प्राप्त जानकारी अनुसार नायब तहसीलदार कोटला जीवन शर्मा ने कोटला चौकी प्रभारी संजय शर्मा को साथ लेकर पांच जुन देर रात समय करीब साढ़े 10 बजे ग्राम पंचायत कोटला के बल्ला गांव में जोगिंदर सिंह की लड़की की शादी समारोह का गुप्त सूचना मिलने उपरांत वहां जाकर निरीक्षण किया।

नायब तहसीलदार व पुलिस को देखकर सबके होश उड़ गए शादी में इस दौरान रसोइया लगाया गया था तथा धाम में 200 व्यक्तियों का खाना बनाया गया था। रसोइया विनोद कुमार ने मास्क भी नहीं पहन रखा था।

रसोइया से कोरोना का रिपोर्ट मांगी गई तो वह कोरोना रिपोर्ट दिखाने में असमर्थ रहा। रसोइया के पास कोरोना रिपोर्ट नहीं पाई गई। सरकार की गाडलाइन की अवहेलना करने पर जोगिंदर सिंह को मौका पर पांच हजार रुपए जुर्माना ठोका गया।

 

चौकी प्रभारी संजय शर्मा ने कहा कि नायब तहसीलदार जीवन शर्मा के साथ बल्ला गांव में शादी में दबिश दी थी जिस पर सरकार की गाइडलाइन कि अवहेलना करने पर नायब तहसीलदार ने पांच हजार रुपए का जुर्माना परिवार वालों को किया है।

 

नायब तहसीलदार कोटला जीवन शर्मा ने कहा कि वह बल्ला गांव में हो रही शादी में पुलिस के साथ गए तथा वहां पर नियमों की अवहेलना करने पर परिवार वालों को पांच हजार रुपए का जुर्माना किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...