छुट्टी आ रहे सैनिक शगुन कपूर को लाने जा रहे थे परिवार के सदस्‍य, रास्‍ते में मिली मौत की खबर

--Advertisement--

Image

नगरोटा बगवां, राजीव जसबाल

बेटे मां के साथ पापा के घर आने का इंतजार कर रहे थे। घर में खुशी का माहौल था लेकिन सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पूरा परिवार सदमे में डूब गया है। रामबन के समीप सड़क दुर्घटना में हटवास निवासी 41 वर्षीय शगुन कुमार की मौत हो गई।

 

शगुन सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल थे और घर छुट्टी आ रहे थे। शुक्रवार को श्रीनगर से जम्मू तक की फ्लाइट छूटने के बाद शनिवार को शगुन कुमार जम्मू तक कुछ लोगों के साथ मिलकर इनोवा गाड़ी में आ रहे थे।

स्वजन हटवास से जम्मू के लिए अपनी गाड़ी लेकर रवाना हुए थे, ताकि शगुन को जम्मू से घर लाया जा सके। लखनपुर में हादसे की सूचना मिलते ही स्वजन निराश होकर घर लौट आए। शगुन श्रीनगर में सेवाएं दे रहे थे। सड़क दुर्घटना में बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। हादसे की सूचना मिलते ही हटवास क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

स्वजन रो-रोकर बेहाल हैं। पंचायत के पूर्व प्रधान प्रेम राणा तथा स्वरूप चौहान ने पीडि़त परिवार के घर जाकर ढांढस बंधाया। गांव के अन्य लोग भी पीडि़त परिवार के घर जाकर संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। शगुन के परिवार में पिता जगदीश चंद, मां कृष्णा देवी के अलावा पत्नी व दो बेटे शामिल हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...