शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

--Advertisement--

Image

मंडी, नरेश कुमार

जिला मंडी के सुंदरनगर उपमंडल की एक युवती के साथ युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जांच में युवती गर्भवती पाई गई है। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

पीडि़ता गत वर्ष अक्टूबर में मंडी शहर के इंदिरा मार्केट में एक निजी कंपनी के सेमिनार में भाग लेने गई थी। सेमिनार में आए हुए एक युवक से उसकी दोस्ती हो गई। एक दूसरे को अच्छी तरह जानने बाद दोनों शादी के लिए राजी हो गए। आरोपित ने शादी करने का वादा कर पीडि़ता को बस स्टैंड सुंदरनगर के पास स्थित एक होटल में बुलाया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

 

इसके बाद आरोपित ने पीडि़ता को फोन करना बंद कर दिया गया। उसके गर्भ ठहर गया। पीडि़ता ने आरोपित से किसी तरह संपर्क साधा तो उसने शादी करने से इन्कार कर दिया गया।

डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...