द्रोणाचार्य शिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत मैं बीबीए बीसीए विभाग की ओर से दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन

--Advertisement--

Image

रैत, नितिश पठानियां

द्रोणाचार्य शिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत मैं बीबीए बीसीए विभाग की ओर से ‘समर्थ एक्सप्लोरिंग यूथ टैलेंट एंड एंपावरमेंट’ थीम पर वर्चुअल माध्यम से दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार के पहले दिन भर मुख्य अतिथि प्रोफेसर अतुल खोसला (विसी शूलिनी विश्वविद्यालय सोलन) एवं डॉक्टर सपना बंसल (दिल्ली विश्वविद्यालय) ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की ।

 

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत मंत्रोच्चारण एवं दीप प्रज्वलन से की गई। बीबीए के विभागाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने सेमिनार के विषयों पर प्रकाश डाला । मुख्य वक्ता डॉ सपना बंसल ने दो दिवसीय वर्चुअल सेमिनार के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय प्रशासन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सेमिनार और शोध पत्र विद्यार्थियों के ज्ञानार्जन का महत्वपूर्ण स्तोत्र है। मुख्यअतिथि प्रोफेसर अतुल खोसला जी ने कहा सेमिनार एवं शोध पत्र विद्यार्थियों का संज्ञानात्मक एवं प्रैक्टिकल विकास करता है।

इसके बाद तकनीकी सत्र के पहले दिन के प्रतिभागियों द्वारा अपने विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। इस ऑनलाइन सेमिनार में महाविद्यालय के बीबीए बीसीए विभाग के समस्त विद्यार्थी जुड़े। 25 प्रतिभागियों ने पहले दिन अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के कार्यकारिणी निदेशक डॉ बीएस पठानिया एवं सहायक प्रोफेसर रंजन चौधरी, सहायक प्रोफेसर वितिका महाजन ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...