प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी देना वाला युवक सलमान गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

नई दिल्ली, व्यूरो रिपोर्ट

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की फोन कॉल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खजूरी खास थाने की पुलिस ने आरोपी सलमान को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात 22 वर्षीय सलमान नाम के युवक ने पुलिस को कॉल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी से दिल्ली पुलिस के सीनियर ऑफिसर पूछताछ कर रहे हैं।

आरोपी ने कॉल करके कहा था मुझे मोदी को मारना है। पुलिस को पता चला है कि आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आया है, उसके खिलाफ पहले से ही कई केस दर्ज हैं। आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि जेल के अंदर जाने के लिए उसने यह कॉल किया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि इस वर्ष जनवरी में भी दिल्ली में एक शख्स ने पुलिस को कॉल करके पीएम को मारने की धमकी दी थी।

इस शख्स ने फोन करते हुए पुलिस से कहा था कि पीएम को मारने के लिए वह 30 करोड़ रुपए की सुपारी देगा। पुलिस ने कॉल करने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने बताया था कि आरोपी का नाम पिंटू सिंह है और उसकी उम्र 30 साल है। पिंटू कारपेंटर का काम करता है और दिल्ली के सागरपुर इलाके में रहता ह। .आरोपी ने शराब के नशे में पुलिस को धमकी वाला कॉल किया था। जांच में यह भी पता चला था कि आरोपी की मानसिक हालात ठीक नहीं है और उसका इलाज चल रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...