लम्बरदार बंटू ने कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक किया

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

भगवती कला मंच शंठा चैपाल के लम्बरदार बंटू ने आज लोक नाट्य करयाला के माध्यम से चैपाल तहसील के मड़ाउग बाजार में लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उपयोग किए जाने वालों तरीकों व सलाहों के प्रति जागरूक किया।

 

बंटू लम्बरदार ने लोगों को सही तरीके से मास्क लगाने, हाथों को सैनेटाइज करने या निरंतर धोने, दो गज की दूरी के नियम को अपनाने, आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलने, अनावश्यक रूप से भीड़ न जुटाने तथा शादी व अन्य अनुष्ठानों को कम लोगों के साथ करने तथा कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए वैक्सीन अवश्यक लगवाने के प्रति जानकारी व संदेश दिया।

 

मड़ाउग बाजार के अनिल कुमार ने सरकार के इस अभियान को अच्छी पहल बताया जिससे कोरोना के संबंध में जागरूकता का भरपूर प्रसार व प्रचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रचार के दौरान लम्बरदार द्वारा बताई गई बातों का जनता भी ध्यान रखें और उस पर अमल करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...