लोगों को कोरोना टेस्टिंग करवाने के प्रति प्रेरित करने के लिए 7 जून से चलाया जाएगा विशेष अभियान : राकेश पठानिया

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

वन,युवा सेवाएं एवम खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि लोगों के मन से कोरोना टेस्टिंग के भय को दूर करने के लिए नूरपुर उपमंडल में 7 जून से विशेष अभियान चलाया जाएगा । उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत लोगों को कोरोना टेस्टिंग तथा टीकाकरण करवाने के प्रति प्रेरित करने हेतु नूरपुर उपमंडल की सभी पंचायतों के प्रतिनिधियों, बीडीसी सदस्यों तथा एनजीओ का सहयोग लिया जाएगा ताकि लोग स्वेच्छा से अपना कोरोना टेस्ट करवाने के लिए आगे आएं।

 

वन मंत्री ने बताया कि 7 जून से चलने वाले इस अभियान में वह स्वयं 10-10 पंचायतों के प्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों, बीडीसी सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इन पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से लोगों को कोरोना टेस्टिंग तथा टीकाकरण करवाने के प्रति जागरूक करने हेतु सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन बैठकों में एसडीएम, बीडीओ, बीएमओ तथा स्वास्थ्य अधिकारी भी विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे।

 

उन्होंने बताया कि इस अभियान को चरणबद्ध तरीके से क्षेत्र के तहत आने वाले अन्य उपमंडलों में भी चलाया जाएगा ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। वन मंत्री ने बताया कि कुछ लोग कोरोना के लक्षण होने पर भी भय के कारण अपनी टेस्टिंग नहीं करवा रहे हैं जिस कारण कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

 

उन्होंने कहा कि ऐसा भी देखा जा रहा है कि संक्रमण के कारण कुछ लोग गंभीर हालत में घरों में अपने स्तर पर ही ईलाज करवा रहे हैं जिस कारण उनकी हालत बिगड़ रही है। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि वे कोरोना को हल्के में न लें तथा इससे बचने के लिए समय पर सरकारी अस्पताल में जाकर अपना टेस्ट व ईलाज करवाएं ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...